{"_id":"5fef5f988ebc3e3c554fc070","slug":"fire-kannauj-news-knp6034377143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग के चलते क्षतिग्रस्त हो गई इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग के चलते क्षतिग्रस्त हो गई इमारत
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र दुकान व गोदाम में लगी भीषण आग के चलते इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। आग की तेज लपटों की वजह से भवन कई जगह से चटक गया है। दूसरे दिन भी भवन से धुआं उठता रहा। कमरों में आग की धधक महसूस की गई।
बड़ा बाजार निवासी ऋषि मेहरोत्रा की लाला केदारनाथ एंड संस के नाम से इत्र दुकान व गोदाम एक ही इमारत में था। ऊपर के हिस्से में दुकान थी। नीचे के हिस्से को गोदाम बना रखा था। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में रखे केमिकल की वजह से आग बढ़ती चली गई।
सत्रह घंटे बाद छह दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका था। इसके लिए मकान में बड़ा सा छेद करबेसमेंट तक पानी पहुंचाना पड़ा। आग को बुझाने के लिए पूरा भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त करना पड़ गया। दुकान व गोदाम में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया। भवन में ऊपर से लेकर निचले हिस्से में कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने की बैरिकेडिंग
आग लगने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से इस जगह को बैरिकेड कर दिया गया है। लोगों को दूर से निकलने की हिदायत दी गई है। साथ ही बड़े वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया।