फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire in tent house due to short circuit, loss of eight lakhs

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में आग, आठ लाख का नुकसान

Sat, 22 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in tent house due to short circuit, loss of eight lakhs
तालग्राम। थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव में गुरुवार रात रतन टेंट, लाइट हाउस में आग लग गई। आग से आठ लाख रुपये का टेंट हाउस का सामान जलने से नुकसान हो गया। माना जा रहा है कि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट था। हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

ताहपुर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ लल्ला का मकान में ही टेंट हाउस है। देर शाम वह दुकान बंद कर परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। गुरुवार रात आग लग गई। शुक्रवार सुबह चार बजे दुकान से आग की लपटों और धुआं निकलता देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चला कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इससे पहले ही आग से दुकान में रखे रजाई, गद्दा, मैटी, जयमाल स्टेज, कुर्सी, लाइट का सामान, डीजे का सामान और टेंट का सामान जलकर राख हो गया।कृष्ण कुमार ने बताया कि आग से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधान जयसिंह पटेल ने और ग्रामीणों ने अग्निकांड में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एसडीएम से आर्थिक सहायता की मांग की। लेखपाल शत्रुघ्न त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज कर आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed