फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire breaks out in lab during practical, condition of five girl students worsens

Kannauj News: प्रैक्टिकल के दौरान लैब में लगी आग, पांच छात्राओं की हालत बिगड़ी

Sun, 05 May 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in lab during practical, condition of five girl students worsens
सौरिख। इलाके के एक निजी विद्यालय में केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल के दौरान लैब में गलत केमिकल के प्रयोग से आग लग गई। लैब में धुआं भरने से पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। काॅलेज प्रशासन ने छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन छात्राओं के परिजन उन्हें हालत अधिक बिगड़ते देख तिर्वा मेडिकल काॅलेज ले गए। जबकि दो छात्राओं का इलाज अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सौरिख के किसई जगदीशपुर स्थिति एलएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 10 के छात्रों का लैब में केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल चल रहा था। इस दौरान लैब में 23 छात्र व 15 छात्राएं थीं। अध्यापक पीएस चोपड़ा लैब में केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और लैब में धुंआ छा गया।
विज्ञापन

इससे लैब में अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी होने से पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंचे। काॅलेज प्रशासन ने छात्राओं को नादेमऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में छात्रा सिमरन, निशा पाल, सना बानो को परिजन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज तिर्वा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाह्नवी व अंशिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में विद्यालय के डायरेक्टर विजय सिंह विद्रोही ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए दिल्ली आए हुए हैं। इस मामले की सूचना विद्यालय से मिली है। पहले भी लैब में प्रैक्टिकल होते रहे हैं, कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही लैब व स्कूल में आवश्यक अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था है। किसी बच्चे ने गलत केमिकल डाली, इसी से कोई गड़बड़ी हुई है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed