फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Find Pollworker first ink '

‘मतदानकर्मी पहले लगाएं स्याही’

Sun, 11 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
" Find Pollworker first ink '

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंडी समिति में

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी पद का चुनाव कराने को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों की गैलरी में पहुंचकर उनसे दायित्व पूछे। इस मौके पर जो अपने दायित्वों को नहीं बता पाए उनको बिंदुवार समझाया गया।

इस दौरान छिबरामऊ की 275 पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि मतदान के दौरान काफी सावधानी बरतनी है। पंचायत चुनाव काफी संवेदनशील होता है। कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की एक-एक वोट की गिनती होती है।

चुनाव में हर एक वोट उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण होता है। तमाम ऐसे उदाहरण हैं, जिनमें बीडीसी एक वोट से विजयी हुए हैं। वोट डालने को आने वाले वोटर की उम्र में यदि संदेह हो तो वोटर लिस्ट से मिलान करें। यदि उसमें उम्र अधिक लिखी हुई है, तो मौजूद एजेंटों से उसकी छानबीन कराएं।

इसके बाद ही उसको वोट डालने की अनुमति प्रदान की जाए। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि राशन कार्ड का प्रयोग करके वोट डालने आने वाले वोटरों को वोट डालने का अधिकार तभी प्रदान किया जाए, जब मुखिया उनके साथ आए और पहिचान करें।

उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी प्रथम वोट डालने के लिए आने वाले वोटरों को सबसे पहले तर्जनी के नाखून पर अमिट स्याही को लगाएगा। जब तक वह अपना वोट डालेगा स्याही सूख जाएगी। इससे वह दोबारा वोट डालने के लिए नहीं आ सकेगा। मतपेटियों में अलग-अलग रंगों के स्टीकर लगाए जाएंगे, ताकि वोट डालने आने वाले मतदाता भ्रमित न हो।

उधर, मंडी समिति परिसर में छिबरामऊ की 275 पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनको चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। इस दौरान करीब 10 मतदानकर्मी गैर हाजिर रहे। समस्त विभागाध्यक्षों को गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed