{"_id":"6016ec958ebc3e31d701137d","slug":"fight-land-dispute-kannauj-news-knp6091387178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
सौरिख। ग्राम कठिघरा में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच गालीगलौज के साथ जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
ग्राम कठिघरा निवासी लोकमणि पुत्र रूपलाल ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर भाई रजत मणि, प्रभात मणि ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। दोनोें भाइयों ने पत्नियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि लोकमणि ने ही झगड़े की शुरुआत की थी। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां हालत गंभीर होने पर पुलिस ने लोकमणि को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।