फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fight between bride and groom's side over DJ music

Kannauj News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट

Wed, 26 Nov 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fight between bride and groom's side over DJ music
तिर्वा। डीजे पर गाना बजाने को लेकर सोमवार की रात वर-वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव किया ओर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं, मंगलवार को वर पक्ष ने दुल्हन की विदाई से इन्कार कर दिया। तब रिश्तेदारों ने सुलह समझौता कराकर विदाई कराई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भिदासीन गांव निवासी अजमेर सिंह की बेटी की बरात हरदोई जिले के जगदीशपुर गांव से आई थी। जयमाल के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने डायल 112 को पुलिस सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। सुबह विदाई के समय दूल्हे ने दुल्हन की विदाई करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने के बाद आपसी सहमति से दुल्हन की विदाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed