{"_id":"6429c03a20069910810696e4","slug":"fight-against-obscenity-report-filed-on-16-kannauj-news-c-12-1-159773-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अश्लीलता के विरोध में मारपीट, 16 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अश्लीलता के विरोध में मारपीट, 16 पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 02 Apr 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के कुतलूपुर मोहल्ले में किशोरी से अश्लीलता के विरोध में हुई मारपीट के मामले में 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसी पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ पिछले दिनों रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले में महिलाओं ने जीटी रोड जाम लगाकर हंगामा किया था। अब उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कुतलूपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच का तनाव अब धीरे-धीरे तूल पकड़ रहा है। पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि छात्रा को पीट रहे लोगों को मना करने पर दबंगों ने कई लोगों को पीटा था। इसी आधार पर सदर कोतवाली में 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की तो आरोपी पक्ष की महिलाएं सड़क पर उतर गईं। उन्होंने चार दिन पहले ही रोडवेज बस स्टैंड के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब इसी पक्ष ने भी पहले रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
शहर के कुतलूपुर निवासी शिवा उर्फ ऋषि, अंकित, महेंद्र, वीरेंद्र, अजय, कुलदीप, प्रतीक, निन्नू, शिवा, जसमन, पचुआ, कुसना, ज्योति, जितेंद्र, कुलदीप और प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन सभी पर एक किशोरी को छेड़ने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।