फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fever girl died, 39 dengue patients in the district, 10 more were found on Tuesday

बुखार पीड़ित बालिका की मौत, जिले में 39 डेंगू मरीज, मंगलवार को 10 और मिले

Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fever girl died, 39 dengue patients in the district, 10 more were found on Tuesday
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित 10 माह की बालिका की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। डेंगू और बुखार के रोगियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 जगह कैंप लगाकर मरीजों का उपचार शुरू कराया है। जिला अस्पताल में सात, मेडिकल कालेज में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। अब तक 39 मरीज डेंगू के निकल चुके हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में सात मरीज डेंगू के निकले। इनमें सरायबहादुर, जलालपुर पनवारा, बल्लापुर, दाईपुर, मित्रसेनपुर, मढ़हरपुर, विनोद दीक्षित अस्पताल कर्मी डेंगू की चपेट में हैं। इसी तरह तिर्वा मेडिकल कालेज में 10 लोगों को जांच की गई। इनमें तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

डेंगू व बुखार मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए सीएमओ और सीएमएस की ओर से निगरानी की जा रही है। गांव-गांव फागिंग के अलावा नालियों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बाद भी मरीजों में कमी नहीं आ रही है। उधर, क्षेत्र के गांव सारौंतोप में बुखार से पीड़ित अरविंद कुमार राठौर की आठ माह की पुत्री तानवी की मंगलवार को मौत हो गई। वह पांच दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के बाद भी उसे लाभ नहीं हो रहा था। इस पर परिजन उसे इटावा के सैफई अस्पताल ले गए थे। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों को लेकर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने दाईपुर, शहर के मोहल्ला ग्वाल मैदान, मोहल्ला कागजियाना, गांव तिखवा, सौसरापुर, अहेर, सुल्तनापुर, समधन, मलिकपुर व नगरिया गांव में कैंप लगाए। यहां मरीजों की खोज कर दवा दी। इस दौरान कई दिनों से बुखार से पीड़ित मरीजों की मौके पर स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed