फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers will not get compensation for leaving the field vacant

किसानों को नहीं मिलेगा खेत खाली रहने का मुआवजा

Sat, 08 Oct 2022 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not get compensation for leaving the field vacant
कन्नौज। जनपद में औसत से कम बारिश होने की वजह से 7,442 हेक्टेयर रकबा खाली रह गया। कई फसलों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। जमीनी हकीकत पता करने के लिए शासन ने जिलों से सूखे की रिपोर्ट मांगी थी। इसको लेकर अधिकारियों की टीम भी बनी थी। रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज के किसानों को किसी तरह का मुआवजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार खरीफ फसल बुआई का लक्ष्य 74,427 हेक्टेयर था। इसके सापेक्ष 66,985 हेक्टेयर में बुआई हुई है, जो 90 फीसदी है। 7,442 हेक्टेयर रकबा खाली रह गया था। अधिकारियों ने इसकी पूर्ति अगेती आलू, राई व सरसों से करने की बात कही थी। मक्का का लक्ष्य 46,570 हेक्टेयर था। इसके सापेेक्ष 30,430 हेक्टेयर की बुआई हुई है। बुआई 65.34 फीसदी ही हुई। हालांकि ज्वार, बाजारा, तिल और मूंगफली का रकबा दो से तीन गुना तक बढ़ गया था। उसके बाद भी लक्ष्य के मुताबिक 10 फीसदी खेत खाली ही पड़े रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह का कहना है कि फसल में नुकसान का आंकलन किया जाता है। यदि 30 फीसदी से अधिक क्षति होती है तो ही मुआवजा मिलता है। जिले में करीब 10 फीसदी ही खेत खाली रहे थे। एडीएम गजेंद्र कुमार का कहना है कि जिले में न तो सूखा है और न ही बाढ़ की स्थिति है। इस वजह से किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed