फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Farmers take Benefit Plans '

‘योजनाओं का लाभ उठाएं किसान’

Wed, 21 Jan 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 21 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
" Farmers take Benefit Plans '
योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान का फायदा उठाकर किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। इसके तहत चाहे सोलर नलकूप स्थापित करने की योजना हो या फिर मछली उत्पादन की। यह विचार उप कृषि निदेशक ने व्यक्त किए। बुधवार को वह विकास भवन में आयोजित किसान दिवस पर किसानों को जानकारी दे रहेे थे। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने शिरकत की।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि ने बताया कि सोलर वोल्टाइक पंप योजना के तहत पिछले वर्ष जिले में 150 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें 50 से 75 फीसदी तक अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक किसान अपने आवेदन कार्यालय में जमा कराएं।
विज्ञापन


दो हार्स पावर के सोलर पंप पर किसानों को 85500 रुपये, 3 हार्स पावर के सोलर पंप पर 1 लाख 42 हजार 500 व पांच हार्स पावर के सोलर पंप के लिए 4 लाख 56 हजार रुपये का भुगतान जमा करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर वाटर लेबिल 20 मीटर पर है वहां ये पंप काफी सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने बताया कि विकास खंड स्तर व तहसील स्तर तथा जिला स्तर पर कस्टम हायर सर्विस सेंटर स्थापित करने का भी लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इससे किसानों को उन्नति कृषि यंत्र सरकार द्वारा निर्धारित किराए पर प्राप्त हो सकेंगे।

इसमें एक रुपये से 10 लाख रुपये के कृषि यंत्र लेने पर 4 लाख व 25 लाख रुपये के यंत्र लेने पर 10 लाख रुपये तथा 40 लाख रुपये के यंत्र लेने पर 16 लाख तथा 60 लाख रुपये के यंत्र लेने पर 24 लाख रुपये का अनुदान विभाग की तरफ से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी किसान अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। बिना पंजीकरण के किसानों को यह सुविधाएं प्राप्त नहीं होंगी। पंजीकरण के लिए किसान अपने फोटो पहचान पत्र, खतौनी, बैंक की पासबुक की छाया प्रति व मोबाइल नंबर समेत अपने क्षेत्र के संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार पर तथा कार्यालय उप निदेशक कन्नौज में पंजीकरण करा सकते हैं।

 इस दौरान गांव धोबी लोह टिकुरिया के किसान उदय प्रताप ने बैंक आफ इंडिया की डडौनी शाखा से फरजी हस्ताक्षर कर 15 हजार रुपये निकाल लेने का मामला रखा। इस पर डीएम ने एलडीएम को जांच करने का निर्देश दिया। गांव आकिलपुर के किसान अखिलेश कुमार पुत्र विष्णुदयाल ने शिकायत रखी कि जिले में स्थापित मंडी समितियों के धर्मकांटे काम नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

इस पर डीएम ने उप कृषि निदेशक को समितियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने किसानों से अपील की कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्नति कृषि तकनीक के जरिए अपनी उपज बढ़ाएं। डीएम ने किसान दिवसों की लंबित शिकायतों की समीक्षा की।


बाद में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवसों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने किसानों को लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि यह एक नकद फसल है। कन्नौज में इसका काफी बड़ा बाजार भी है। यह कम उपजाऊ भूमि पर सरलता से उत्पन्न की जा सकती है। उन्होंने किसानों से मधुमुक्खी पालन के जरिए आमदनी बढ़ाने का सुझाव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed