{"_id":"61a516b04507b75d813ed67c","slug":"farmers-standing-in-line-for-fertilizer-kannauj-news-knp6667891112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद पाने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद पाने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे किसान
विज्ञापन
छिबरामऊ। कस्बा प्रेमपुर में स्थित दो दुकानों पर खाद वितरण की खबर लगते ही किसानों की लंबी कतार लग गई। खाद लेने के लिए किसान घंटों तक लाइन में लगे रहे। खाद का यह वितरण शाम तक चला।
सोमवार को प्रेमपुर स्थित शिवम खाद भंडार पर यूरिया का वितरण शुरू हुआ। खाद वितरण की जानकारी पाकर एडीओ कृषि रत्नेश कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। खाद पाने के लिए किसानों में आपाधापी देखकर एडीओ कृषि ने लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया। खाद वितरण में किसानों की भीड़ की सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कुछ ही घंटों में इस दुकान से 134 बोरी खाद बेची गई। इसके बाद आरके फर्टिलाइजर्स की दुकान पर यूरिया का वितरण हुआ। शाम तक यहां से 260 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। किसानों को दुकानदारों ने पल्लेदारी जोड़कर 270 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया खाद बेची। बता दें कि यूरिया खाद की किल्लत के चलते लगातार कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते कृषि विभाग के अधिकारी अपनी मौजूदगी में यूरिया खाद का वितरण करा रहे हैं।