फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers demonstrating against rigged

धांधली के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrating against rigged

उमर्दा विकास खंड की ग्राम पंचायत बस्ता के मजरे

विज्ञापन
सुक्खापुर्वा गांव के दर्जनों किसानों ने ओलावृष्टि एवं सूखा राहत के बाबत लेखपाल द्वारा राहत चेकों के वितरण में की गई धांधली के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग रखी।

सुक्खापुर्वा के कन्हैयालाल, लालमन, शिवराम, प्यारेलाल, दयाराम, सुदामा, बलराम, संजय, श्रीकृष्ण, महेंद्र ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओलावृष्टि व सूखा राहत की चेकों के वितरण के दौरान लेखपाल ने जमकर धन उगाही की है। जिन लोगों ने लेखपाल को रिश्वत दी उनकी चेकें पात्र न होते हुए भी लेखपाल ने बना दी।

पात्र किसानों को रिश्वत न देने से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। किसानों ने बताया कि शिकायत करने पर लेखपाल उन्हें धमकियां भी दे रहा है। किसानों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर लेखपाल के खिलाफ जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed