{"_id":"669aed0446221fd84e04eae4","slug":"farmers-death-under-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115998-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत
विज्ञापन
तालग्राम। घर के अंदर संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। किसान के चाचा ने जहर देकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चौबे निवासी सोनू चौबे (36) खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार को खेत पर काम करके सोनू शाम को घर वापस आया था और बच्चों के साथ खाना खाकर सोने चला गया। पत्नी ने बताया कि रात में पति की तबीयत खराब होने पर उलटी हुई थी। इसके बाद वह सो गए। सुबह सात बजे तक सोकर न उठने पर देखा तो चारपाई पर मृतक पड़े थे।
मृतक के चाचा चंद्रकांत चौबे ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि सोनू के कोई भाई बहन नहीं है। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। सोनू के परिवार में की पत्नी रूबी, पुत्र गौरव (5), पुत्री कार्तिकेय (3) हैं। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लापरवाही से चली गई जान
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि रात में सोनू की तबीयत खराब हुई थी और उसने अपनी पत्नी को बताया भी, लेकिन पत्नी ने आसपास के लोगों की कोई मदद नहीं ली औन न ही किसी को कोई जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार अगर रात में ही सोनू को इलाज मिल जाता तो जान बच सकती थी।