फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers are obedient to Pie - Pie

पाई-पाई को मोहताज हैं किसान

Thu, 26 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers are obedient to Pie - Pie

पिछले दिनों ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से किसान

विज्ञापन
परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ओलावृष्टि ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। इसके चलते कई परिवार शादी स्थगित करने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा राहत प्रदान करने को किया जा रहा सर्वे कछुआ गति से चल रहा है। इससे क्षेत्रीय किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।

पुरानी ठठिया निवासी पृथ्वीराज कुशवाहा की मानें तो ओलावृष्टि से खेत में खड़ी 7 बीघा सरसों की फसल चौपट हो गई। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे पृथ्वीराज को इस फसल से काफी उम्मीदें थी। पुत्र की शादी भी इसी वर्ष करने की योजना थी लेकिन ऊपर वाले को तो कुछ और ही मंजूर था। यह कहकर उनकी आंखें भर आईं।

ठठिया के खेड़ा निवासी किसान विश्वनाथ ने बताया कि दैवीय आपदा में उनकी तीन बीघा सरसों की फसल नष्ट हो गयी। परिवार पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है। इसे चुकाने के लिए कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अगली फसल को तैयार करने के लिए भी कर्ज नहीं मिल रहा है।

गांव मधईपुरवा निवासी किसान आछेलाल ने बताया कि पट्टे पर मिली तीन बीघा जमीन पर तैयार हो रही सरसों की फसल चौपट होने से कई सपने चकनाचूर हो गए।

सात पुत्र-पुत्रियों में बड़ी पुत्री की शादी इसी साल करने की तैयारी थी। अब इसे आगे बढ़ाना पड़ेगा। इसी गांव के किसान रामलखन की दो बीघा सरसों व तीन बीघा आलू की फसल चौपट हो गयी। उनका कहना है कि बैंक का डेढ़ लाख रूपए कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।

क्षेत्र के ग्रामपंचायत बहसुइया के मजरा लालसहायपुरवा में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्व टीम नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

गांव निवासी बृजेश चंद्र दुबे, सतीशचंद्र कटियार सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि उनकी फसलें ओलों से पूरी तरह बर्बाद हो गयी। सर्वे टीम आयी और कुछ ही गांवों में घूमकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed