फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer leaders surrounded the XEN by cutting off electricity.

Kannauj News: बिजली काटकर किसान नेताओं ने किया एक्सईएन का घेराव

Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders surrounded the XEN by cutting off electricity.
छिबरामऊ। अघोषित बिजली कटौती और सिंचाई संकट से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसान छिबरामऊ स्थित बिजली घर पहुंच गए और अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। काफी देर तक अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने से नाराज किसानों ने कार्यालय की बिजली काट दी।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि निर्धारित बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नव नियुक्त ऊर्जा राज्यमंत्री का भी घेराव किया जाएगा। कार्यालय की बिजली कटने के बाद अधिशासी अभियंता बाहर आए और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसडीओ सिकंदरपुर और एसडीओ सौरिख को मौके पर जाकर तत्काल बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, तब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आनंद तिवारी, अभिषेक पाठक, तरुण त्रिपाठी, नवाजिश अंसारी, अवनीश चौहान, छोटू यादव, ऋतिक मिश्रा, संतोष दुबे, अनिल नायक, बंटी दीक्षित, आनंद शुक्ला, अनिल दुबे, बलवीर सिंह, कुलदीप दुबे, अजय सिंह, उर्मेश राजपूत, दिनेश वर्मा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में हैं बिजली संकट
किसानों ने बताया कि बहवलपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम अल्हनापुर, चटिया, सुखरामपुर, नादनपुर, बहादुरपुर, नगला डाल और नगला आम समेत कई गांवों में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। वहीं शेखपुर फीडर के भगवन्तपुर, नकटपुर तथा गुरसहायगंज के विशंभरपुर फीडर क्षेत्र के रसूलपुर, नगपुरवा और लाडपुर सहित अन्य गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सिंचाई कार्य बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed