फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer injured in bike collision dies during treatment

Kannauj News: बाइक की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Wed, 24 Dec 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bike collision dies during treatment
चपुन्ना। दूसरे मकान पर जा रहे किसान को बौसिया रोड पर बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल की इलाज के दौरान दसवें दिन मंगलवार को मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला धरमाई निवासी प्रहलाद सिंह (66) गांव में ही अपने दूसरे मकान पर 14 दिसंबर की शाम पांच बजे जा रहे थे। बौसिया गांव की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार नितिन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन सीएचसी ले गए। यहां से उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन किसान को इटावा के निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान दोपहर 3.30 बजे किसान की मौत हो गई। देर शाम शव गांव पहुंचते ही पत्नी विमला देवी समेत तीन पुत्र व दो पुत्रियों में चीखपुकार मच गई। किसान के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पुत्र कुलदीप की तहरीर पर सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed