फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies due to electrocution while running tube well

Kannauj News: नलकूप चलाने में करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 28 Aug 2024 03:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution while running tube well
गुरसहायगंज। नलकूप चलाने गए किसान की बिजली का करंट से मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालनगर निवासी संदीप (30) खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार सुबह आठ बजे संदीप फसल में पानी लगाने के लिए गांव के बाहर स्थित खेत पर गया था। नलकूप चलाने से पहले बिजली के तार को ठीक करने लगा, जिससे उसे करंट लग गया और मौके पर ही संदीप की मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने जब संदीप को जमीन पर पड़े देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता रामविलास ने बताया कि नलकूप के तार को सही करते समय संदीप की करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed