फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies due to bike collision

Kannauj News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to bike collision
जसोदा। दवा लेकर घर लौट रहे किसान को गांव के सामने नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा कर पाल चौराहा के पास से पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव निवासी राकेश (47) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि राकेश शनिवार शाम परिवार के भतीजे अन्नू के साथ जसोदा दवा लेने गए थे। दवा लेकर वह जलालपुर पनवारा स्थित टोल प्लाजा के गांव के सामने बाइक से उतर कर पैदल घर की ओर जाने लगे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने राकेश को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार का पीछा करते हुए उसे पाल चौराहा से पकड़ लिया गया। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed