{"_id":"619a9317bbc403580e1df692","slug":"farmer-dies-after-falling-down-while-taking-off-tractor-trolley-kannauj-news-knp665322338","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से पयार उतारते समय नीचे गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से पयार उतारते समय नीचे गिरकर किसान की मौत
Farmer dies after falling down while taking off tractor trolley
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
तालग्राम। ट्रैक्टर ट्राली से धान का पयार उतारते समय संतुलन बिगड़ जाने से जमीन पर गिरकर किसान की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कपूरापुर गांव निवासी शिवनरायन (40) पुत्र रामऔतार ठठिया क्षेत्र से अपनी बहन के यहां से किराए के ट्रैक्टर ट्राली में पयार लाद कर शनिवार देर रात घर पर लाए थे। रात 11 बजे के ट्राली पर चढ़ कर पयार उतारते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस कारण नीचे आ गिरे। परिजन अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंटर कालेज के
प्रवक्ता छोटे भाई रामनरायन ने बताया कि ट्राली के ऊपर पयार से फिसलने से बडे भाई सिर के बल नीचे गिर गए। इससे मौत हो गई। शिवनरायन की पत्नी पूनम देवी, एक पुत्री प्रिया, दो पुत्र अनुज और हिमांशु हैं। मृतक के पिता रामऔतार की सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।