{"_id":"643d9a63ab4cc5076a01e976","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-kannauj-news-c-12-1-185556-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। आवारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में लगे तारों में बिजली का करंट छोड़ दिया गया। जिसकी चपेट में आने से किसान की जान चली गई। किसान खेत में लगी मक्का की फसल में पानी लगाने गया था। हादसे की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले निवासी इमरोज ने मोहल्ले के ही परवेश के खिलाफ भाई की गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि उसके भाई नजमुद्दीन उर्फ मुन्ना ने नावेद का खेत लगान पर ले रखा था। सोमवार की सुबह छह बजे वह मक्का की फसल में पानी लगाने गया था। खेत के चारों ओर मोहल्ले के ही परवेश ने लोहे के तारों से घेराबंदी कर रखी है। वह तार में करंट भी छोड़ देते हैं। उसी वजह से भाई नजमुद्दीन उर्फ मुन्ना की मौत हो गई।
मौके पर शारिक और इस्लामुद्दीन उर्फ नन्हे ने पहुंचकर करंट को बंद कर शव को तारों से निकाला। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्रीराम पटेल व पारुल चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया के मृतक के भाई की तहरीर पर परवेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।