{"_id":"63ab210aba2caa6cfc13e86a","slug":"farmer-becomes-samridh-with-tissue-culture-kannauj-news-knp7357380200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टिशू कल्चर आलू से बदलेगी किसानों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टिशू कल्चर आलू से बदलेगी किसानों की तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज। आलू किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। उन्हें टिश्यू कल्चर से आलू उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से तीन करोड़ की लागत से मदर प्लांट, टिश्यू कल्चर लैब और पॉली हाउस स्थापित किया जाएगा। खेती के गुर सीखने के लिए किसानों का समूह मेरठ और शिमला भी जाएगा।
प्रदेश में जनपद आलू उत्पादन के रूप में बड़ी पहचान रखता है। यहां हर साल 52,500 हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। करीब 13 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। इसे भंडारित करने के लिए 146 कोल्ड स्टोर संचालित हैं। विदेशों में आलू निर्यात और स्थानीय स्तर पर खपत न होने से किसानों को अक्सर मंदी का दंश झेलना पड़ता है।
ऐसे में आलू किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। वह दिन दूर नहीं, जब आलू किसानों की तस्वीर बदलेगी। टिश्यू कल्चर से आलू उत्पादन कर किसानों की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन
टिश्यू कल्चर प्रक्रिया से आलू की पौध तैयार करने का हुनर समझने के लिए किसानों के समूह को जनवरी में आलू अनुसंधान संस्थान शिमला और मेरठ भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि टिश्यू कल्चर से आलू का बीज तैयार किया जाएगा। इसके बाद इसे रोपित कर नई प्रजातियों में विकसित किया जाएगा। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा।
टिश्यू कल्चर के लाभ
- इससे उत्पादित पौधे रोग मुक्त व स्वस्थ होते हैं।
- इसके माध्यम से पूरे वर्ष पौधों को विकसित किया जा सकता है।
- नए पौधों के विकास के लिए कम स्थान की आवश्यकता।
- बाजार में नई किस्मों के उत्पादन को गति देने में मदद।
- आलू उद्योग में यह तकनीक वायरस मुक्त स्टॉक बनाए रखने में सक्षम।