फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fansi

सेवानिवृत्त वीडीओ की पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला

Fri, 26 Jun 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
fansi
जानकारी लेते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को सेवानिवृत्त वीडियो की पत्नी का शव घर में टिनशेड के पाइप से फांसी पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थीं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त वीडीओ प्रमोद चंद्र चतुर्वेदी शुक्रवार दोपहर में को छत के कमरे में सो रहे थे। बेटा बाजार गया था। पत्नी मीना (60) कमरे में थीं। बाजार से लौटने पर बेटे ने मां को पुकारा लेकिन उत्तर नहीं मिला। इस पर उसने पिता को उठाया कर जानकारी दी। पिता, पुत्र ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, उत्तर नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया। मीना क शव अंदर फांसी पर लटका था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि मीना मानसिक बीमार चल रही थीं। दो बेटों में एक की शादी हो चुकी है और वह परिवार के साथ कानपुर में रहता है। छोटा बेटा गांव में रहता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम। परिजनों की डांट से आहत एक युवती ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उन्होंने 18 वर्षीय बेटी शीतला को डांट दिया था।

इसके बाद वह कमरे में चली गई। काफी देर तक दिखाई न देने पर मां ने शीतला को आवाज लगाई। उत्तर न मिलने पर परिवार के लोगों को बताया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर शीतला का शव फांसी पर लटका था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। संवाद

मृतका मीना (फाइल फोटो)

मृतका मीना (फाइल फोटो)- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed