फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members went to the funeral, house caught fire, tractor, cash and jewellery burnt.

Kannauj News: अंतिम संस्कार में गए परिजन, मकान में लगी आग, ट्रैक्टर समेत नकदी-जेवर जले

Sun, 07 Dec 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Family members went to the funeral, house caught fire, tractor, cash and jewellery burnt.
फोटो:21: आग की चपेट में जलता ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
गुगरापुर। थानाक्षेत्र के ग्राम खजुहा गांव में एक मकान में लगी आग से ट्रैक्टर समेत गृहस्थी जल गई। आग से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। घटना उस समय हुई जब गांव के लोग एक शिक्षिका के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट गए थे और महिलाएं अंतिम विदाई देकर वापस लौट रहीं थीं। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के खजुहा की सेवानिवृत्त शिक्षिका चित्तन देवी के अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को ग्रामीण गंगा घाट पर गए थे। दोपहर के समय अंतिम विदाई देने के बाद घर लौट रहीं महिलाओं ने विश्राम सिंह के मकान से धुआं उठते देखा। वह मौके पर पहुंचीं तो अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। घर पर पुरुषों के न होने से बचाव कार्य नहीं हो सका। गृहस्वामी विश्राम सिंह के अनुसार घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, दो विवाहित बेटियों उपासना और बेबी के सोने-चांदी के गहने समेत करीब 15 लाख रुपये के जेवर जल गए। आग से कपड़े, बिस्तर, घरेलू सामान, अनाज के पैकेट, बर्तन और ट्रैक्टर भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आग की लपटों ने पड़ोसी विश्वनाथ के छप्पर को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि घर जलने से बच गया। आग से लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी नौरंगपुर राजेश कुमार राजावत टीम के साथ गांव पहुंचे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा, कानूनगो रामजीवन व लेखपाल ब्रजेश बाथम ने क्षति का आकलन किया। सदर तहसीलदार अर्पित कुमार ने बताया कि क्षतिपूर्ति के लिए आकलन किया गया है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed