{"_id":"6839f92cd37408226e03e069","slug":"fake-seeds-exposed-in-transaction-dispute-kannauj-news-c-214-1-knj1008-131315-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेनदेन के विवाद में खुली नकली बीज की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेनदेन के विवाद में खुली नकली बीज की पोल
विज्ञापन
बीज का नमूना लेते जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार।
- फोटो : संवाद
गुरसहायगंज। 10 लाख के लेनदेन को लेकर बीज विक्रेता और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी और बीज कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच में बीज नकली निकला, जिसका कृषि अधिकारी ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
तिर्वा रोड स्थित बीज विक्रेता ने सितंबर 2024 में करनाल निवासी बीज व्यापारी को गेहूं के बीज की खरीदारी के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। व्यापारी ने बीज भेजा और न ही रुपये लौटाए। बीज विक्रेता ने कई बार करनाल जाकर रुपये मांगे पर नहीं मिले। इसी बीच बीज विक्रेता ने 13 टन धान बीज का सौदा उसी व्यापारी से कर लिया। गुरुवार को व्यापारी 65 क्विंटल धान बीज ट्रक में लेकर पहुंचा। विक्रेता को बीज नकली लगा, जिस पर उसने बीज लेने और भुगतान करने से इन्कार कर दिया। साथ ही पुराना बकाया 10 लाख वापस मांगा।
विवाद बढ़ने पर व्यापारी मौके से भागने की कोशिश करने लगा पर लोगों ने कार की हवा निकाल दी और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों व्यापारियों को कोतवाली ले आई। काफी देर तक मामला उलझा रहा। इसके बाद बीज व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अभय कटियार आदि व्यापारी कोतवाली पहुंचे। लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में तय हुआ कि करनाल का व्यापारी 10 दिन में रुपये लौटा देगा। तब तक कार को सुपुर्दगी में रखा जाएगा। बीज कंपनी के अधिकारी असली बीज के पैकेट लेकर मौके पर पहुंचे और बीज का मिलान किया। उन्होंने बताया कि यह बीज उनकी कंपनी का नहीं, बल्कि नकली है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि नकली बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।