{"_id":"653c0bb5871c41fabd0170a7","slug":"expired-medicines-found-in-emergency-team-reprimanded-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4685-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इमरजेंसी में मिलीं एक्सपायर दवाएं, टीम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इमरजेंसी में मिलीं एक्सपायर दवाएं, टीम ने लगाई फटकार
Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में एक्सटर्नल असेसमेंट के लिए पहुंची कायाकल्प की टीम को इमरजेंसी वार्ड के रिसेप्शन काउंटर पर एक्सपायर दवाएं रखीं मिलीं, जबकि एक्सपायर डिब्बे में सही दवाएं रखी हुई थीं। यह देख कायाकल्प टीम ने नाराजगी गई और स्टॉफ नर्स को जमकर फटकार लगाई।
शुक्रवार को नगर के सौ शैया अस्पताल में कायाकल्प के एक्सटर्नल असेसमेंट के लिए फर्रुखाबाद के जिला परामर्शदाता डाॅ. शेखर, क्वालिटी मैनेजर डाॅ. फिरोज, कन्नौज के जिला परामर्शदाता डाॅ. सुनील प्रजापति सौ शैया अस्पताल पहुंचे। टीम पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंची, जहां रिसेप्शन काउंटर पर एक्सपायर दवाएं रखी थीं और एक्सपायर डिब्बे में सही दवाएं रखी हुई थीं। जिससे टीम भड़क गई और स्टॉफ नर्स को कड़ी फटकार लगाई। टीम के सवालों का जवाब भी स्टॉफ नर्स नहीं दे सकीं। टीम ने इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया औषधि वितरण कक्ष में दवाएं व्यवस्थित रूप से नहीं रखी मिलीं। फार्मासिस्ट यादवेंद्र त्यागी ने बताया कि स्टॉफ उनकी बात नहीं सुनता है, जिससे टीम ने नाराजगी जताते हुए नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने पैथोलाॅजी, स्टोर समेत सभी जगहों का निरीक्षण किया। असेसमेंट पूरा होने के बाद टीम की ओर से गुणक एप पर चेक लिस्ट भरकर उसे लखनऊ भेज दिया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. शोभित भारद्वाज, डाॅ. विपिन सचान, डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. हसीब, क्वालिटी मैनेजर आशीष सिंह व हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल भी मौजूद रहे।