Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Expected to release list of exam centers by 15 November

15 तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Expected to release list of exam centers by 15 November
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में तेजी के साथ जुटा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 15 नवंबर तक बोर्ड से अनंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में पहले चरण में बोर्ड से जिले के 349 विद्यालयों से 24 बिंदुओं पर ऑनलाइन ब्योरा मांगा गया था। विद्यालयों से भेजे गए ब्योरे की डीआईओएस के स्तर से जांच कराई गई। डीआईओएस ने राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता व प्रधानाचार्यों की अलग-अलग टीमें गठित कर जांच कराई। जांच रिपोर्ट बोर्ड को ऑनलाइन भेजी गई थी। भेजे गए ब्योरे में संशय होने पर आपत्ति मांगी गई थी। जिले से 15 विद्यालयों ने संयुक्त शिक्षा निदेशालय कानपुर मंडल के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। अधिकतर विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उनके विद्यालय में कमरों की संख्या कम दिखाई गई है। चहारदीवारी बनी हुई है। फोर जी राउटर विद्यालय में लगा हुआ है। जेडी कार्यालय से आईं आपत्तियों का निस्तारण कराकर भेज दिया गया है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कहा कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में अब बोर्ड से अनंतिम सूची जारी की जाएगी। 15 नवंबर तक सूची जारी होने की उम्मीद है। सूची जारी होने के बाद तीनों तहसीलों के एसडीएम से जांच कराई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाएगा कि जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उसमें कोई ऐसा तो नहीं है, जहां पर संसाधन कम हों। एसडीएम की रिपोर्ट को बोर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद बोर्ड से अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed