{"_id":"653ff9ef38ba4fc9d3042894","slug":"every-facility-should-be-on-the-platform-adrm-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4828-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्लेटफार्म पर हो हर सुविधाः एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्लेटफार्म पर हो हर सुविधाः एडीआरएम
Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अमृत भारत योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य का जायजा लेने इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम अधीनस्थों के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने हो रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
अमृत भारत के तहत करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसका जायजा लेने इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम राजीव अग्रवाल, सीनियर डीएन विपिन यादव, मनीष गंगवार, प्रवेश कुमार, लोकेश, आशीष कुमार त्रिपाठी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। एडीआरएम ने फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने के साथ ही रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण को लेकर चर्चा की। कहा कि जल्द फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए और इसे ऊंचा किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर हर प्रकार की व्यवस्था हो, इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था हो और छाया के लिए भी व्यवस्था की जाए। इस दौरान पूर्व सभासद नफीस खां ने एडीआरएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर टिकट काउंटर खोला जाए, जिससे वृद्ध और दिव्यांग लोगों को टिकट के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर न जाना पड़े, जिससे उन्हें होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।