{"_id":"67d9be278292f271db0e7374","slug":"eunuchs-create-ruckus-in-police-station-receive-applause-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127150-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किन्नरों का कोतवाली में हंगामा, पीटी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किन्नरों का कोतवाली में हंगामा, पीटी तालियां
Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। किन्नरों ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव कर तालियां पीटी। कोतवाल के समझाने पर सभी चले गए। पुलिस ने मारपीट के मामले में चाय विक्रेता की तलाश में दबिश मारी थी। चाय विक्रेता के यहां किन्नर कार्यक्रम कर रहे थे। ऐसे में वह गलतफहमी में आकर हंगामा करने लगे थे।
कोतवाली सदर के गांव खुरदैया निवासी युवक की पाल चौराहे पर चाय की दुकान है। चाय विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों की पिटाई कर दी थी। सोमवार की रात को किन्नर चाय विक्रेता के यहां कार्यक्रम कर रहे थे। तभी पुलिस ने चाय विक्रेता के यहां दबिश मारी। पुलिस ने किन्नरों का कार्यक्रम बंद करा दिया था। ऐसे में सात से अधिक किन्नरों ने सोमवार की रात को कोतवाली का घेराव कर तालियां पीटनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मी पीछे हट गए।
किन्नरों का आरोप था कि पुलिस ने उनका कार्यक्रम बंद करा दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने उनको समझाया कि पुलिस चाय विक्रेता की तलाश में गई थी। पुलिस का किन्नरों के कार्यक्रम से लेना देना नहीं था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि गलतफहमी के चलते किन्नर कोतवाली में आए थे। समझाने पर सभी वापस चले गए।