फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Enumerated achievements of central and state government

Kannauj News: केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Wed, 17 Jan 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 17 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Enumerated achievements of central and state government
तालग्राम। ब्लाॅक क्षेत्र के गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन



टिकरी कलसान में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्व मंच पर आया है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया।
विज्ञापन


नैपालपुर, सिंघनापुर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को रामवीर कठेरिया, जीतू तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन ईश कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, प्रधान दिनेश चंद्र, अमर सिंह राजपूत, मुख्य सेविका संगीता, अरुणा कनौजिया, नीरज मिश्रा, अनिल भदौरिया, हरनाथ, जागेश्वर दयाल, मोनू ठाकुर, अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed