{"_id":"67339f00d6002ccb710b61b2","slug":"entry-of-four-wheelers-closed-on-mehndighat-bridge-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-121085-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेहंदीघाट पुल पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेहंदीघाट पुल पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर को मेहंदीघाट पुल के दोनों ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन दोनों ओर पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। इसके बाद आने और जाने के लिए चिह्नित टेंपो का लगाया जाएगा। टेंपो का किराया दूरी के हिसाब से तय होगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अलर्ट है। अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण कर सफाई व प्रकाश की व्यवस्था के आदेश दिए है। सादे कपड़ों में महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। पीएसी की एक गोताखोर कंपनी भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही चार प्राइवेट मोटर वोट व स्थानीय गोताखोर भी लगाए गए है।
मेहंदीघाट पुल पर जाम न लगे इसके लिए दो थानाध्यक्षों को फोर्स के साथ तैनात किया जाएगा। टेंपो चालकों का नाम व मोबाइल नंबर भी पुलिस के पास रहेगा। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बड़ी संख्या में फोर्स लगाया गया है। जाम नहीं लगे इसको लेकर पुल के दोनों ओर चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा।