{"_id":"60ef26fe8ebc3e87cf06e7e5","slug":"enhanced-honor-of-president-block-chiefs-and-members-kannauj-news-knp640219019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखों और सदस्यों का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखों और सदस्यों का बढ़ाया मान
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्ता को आमदनी का साधन बना लिया था। सत्ता का भरपूर दुरुपयोग और भ्रष्टाचार करते हुए अकूत संपत्ति इकट्ठी की। जमीनों पर कब्जा किए गए। अब सभी की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और संचालन जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ के श्याम स्वरूप चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, जिला महामंत्री सौरभ कटियार, हरि बक्श सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, रामवीर कठेरिया और जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, संदीप चतुर्वेदी, अजय वर्मा, सुषमा पाल, प्रतिमा दोहरे, कपूरी देवी बाथम, सीमा देवी शाक्य, सुमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, सदस्य लाल सिंह दोहरे, नेहा त्रिपाठी, शिल्पी भारती, प्रमोद राजपूत, संगीता दिवाकर, आरती राजपूत, नीलेश राजपूत, भूपेंद्र शाक्य, अजय कुमार सिंह, प्रेमा देवी राजपूत को माला पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि सभी के भरोसे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।