फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Engineering colleges perform well in IIRF rankings

Kannauj News: आईआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Engineering colleges perform well in IIRF rankings
तिर्वा। इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की संस्थागत रैंकिंग 2026 में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज को देशभर में 59वां और उत्तर प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। इस उपलब्धि से कॉलेज ने प्रदेश के कई पुराने प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय दूरदर्शी नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, शोध कार्यों में वृद्धि, उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं नियुक्ति व्यवस्था, नवाचार गतिविधियों तथा उद्योगों के साथ मजबूत सहयोग को दिया है। संस्थान में छात्र केंद्रित शैक्षणिक वातावरण भी सफलता का कारण बना। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर मनोज शुक्ला ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में और बेहतर स्थान प्राप्त करने का विश्वास जताया। रैंकिंग प्रभारी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शोध प्रकाशन, पेटेंट, प्रशिक्षण, नियुक्ति, नवाचार और छात्र उपलब्धियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जिसका प्रभाव रैंकिंग में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने लखनऊ के इंजीनियरिंग संस्थान को पीछे छोड़ा है। लखनऊ के संस्थान को 12वीं रैंक मिली है। सुल्तानपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 17वीं रैंक प्राप्त हुई। ग्रेटर नोएडा के तकनीकी संस्थान को 14वीं रैंक मिली है। प्रदेश में यह गोरखपुर के प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय से केवल एक स्थान पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed