{"_id":"641deaa82f4757190d053e9a","slug":"engineer-returning-after-compromising-with-his-wife-died-in-an-accident-kannauj-news-c-12-1-141376-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी से समझौता कर वापस आ रहे इंजीनियर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी से समझौता कर वापस आ रहे इंजीनियर की हादसे में मौत
Fri, 24 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। पत्नी से हुए विवाद के बाद समझौता कर प्रयागराज से एटा जा रहे इंजीनियर की कार एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे इंजीनियर की मौत हो गई। साथ बैठे पिता व दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
एटा के अशोक नगर गली नंबर तीन निवासी देवेंद्र कुमार पुंडीर (36) ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। पत्नी सपना से विवाद के चलते सुलह-समझौते के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से खुद कार चला रहे थे। साथ में पिता बीरेंद्र कुमार (58) और थाना पिलुआ अर्थवा निवासी दोस्त प्रज्वल (35) भी थे। गुरुवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अमोलर अंडर पास के कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा और सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम खड़ा करा दिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेडिकल मेमो से मौत की सूचना मिली है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उप निरीक्षक साहिल शर्मा ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।