{"_id":"663be47a3ddf480b2508c5a9","slug":"emphasis-on-ram-temple-hindutva-and-nationalism-remained-in-the-shadow-kannauj-news-c-214-1-knj1003-112930-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राम मंदिर पर जोर...छाया रहा हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राम मंदिर पर जोर...छाया रहा हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद
विज्ञापन
कन्नौज। चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़ों के बीच घंटों से अपनी-अपनी जगह पर डटे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खूब जोश भरा। उनके भाषण में राम मंदिर, हिन्दुत्व पर जोर के साथ ही पाकिस्तान का भी जिक्र रहा।
विकास की फेहरिस्त रखकर उसमें हिन्दुत्व का तड़का भी लगाया। राम मंदिर निर्माण को सरकार की उपलब्धि बताते हुए पाकिस्तान को भी घसीटा।
तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज में हुई जनसभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता दोपहर बाद 03:40 बजे मंच पर पहुंचे। हाथ हिलाकर अभिवादन किया। माइक संभालते हुए भारत माता के जयकारे और जय श्रीराम का नारे लगवाए।
मंचासीन नेताओं का नाम लेने के बाद उन्होंने सपा पर हमला करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। भीड़ की ओर इशारा करके पूछा, राम मंदिर बनाना चाहिए था न? भीड़ से समर्थन में आवाज आते ही बोले, 500 साल की तपस्या के बाद यह सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
2019 में आपने मोदी जी को जिताया। उसके बाद कोर्ट में जीते फिर मंदिर का निर्माण हुआ और हर ओर जय श्रीराम का नारा गूंजा। कहा कि अगर सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार होती तो यह काम लटकता रहता। मोदी जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर को 400 साल बाद भव्य रूप दिया है। सोमनाथ का मंदिर आन-बान-शान से खड़ा है।
बोले मोदी जी ने 200 साल पुराने अंग्रेजी कानून को हटवाया। 100 साल पुराने संसद भवन की जगह नया संसद भवन बनाया। कश्मीर से धारा 370 हटाया। पहले पाकिस्तान से घुसपैठ होती थी। आलिया, मालिया, जमालिया घुस आते थे। अब हम घर में घुसकर मारते हैं।
पाकिस्तान वाले राहुल गांधी के बयानों की वाहवाही कर रहे हैं। पाकिस्तान की बोली बोलने वाले राहुल गांधी चुनाव जीते तो राम मंदिर में बाबरी का ताला लगवा देंगे। इसलिए फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। 4:10 बजे भाषण समापन भी जय श्रीराम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के साथ किया।
इनसेट
-- -- -- -
10 साल में हुए विकास के काम गिनाए
अमित शाह इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 साल में हुए काम को भी गिनाना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो मुफ्त राशन देने की योजना चल रही है। 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाने से लेकर 14 करोड़ घरों के नल में जल पहुंचाने तक के कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि मोदी जी ने योजना बनाई, सुब्रत ने उसे नीचे तक पहुंचाया।
-- -- -- -- -- -- -
सुब्रत को जिताना हमारी जिम्मेदारी
फोटो: 43: गृहमंत्री ने सुब्रत पाठक को जिताने की अपील की तो उन्होंने इस अंदाज में अभिवादन किया। संवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान सुब्रत पाठक की दिल खोलकर तारीफ की। उन्हें मेहनती और जुझारू बताया। कहा यह परिवारवादी पार्टी से नहीं हैं। अपनी मेहनत से आगे बढ़े हैं। कहा कि आप इन्हें फिर से जिता कर भेजिए, इन्हें जिताना हमारी जिम्मेदारी बताई। भीड़ ने खूब तालियां बजाईं।
-- -- -- -- --
नहीं भूले इत्र का जिक्र
माइक संभालने के बाद मंचासीन नेताओं का नाम लेने के बाद उन्होंने कहा कि जब उनका हेलिकॉप्टर लैंड करने वाला था तो कन्नौज के इत्र की खुशबू नाम से होते हुए दिमाग में घुस गई। उनके इस बयान पर खूब तालियां बजीं। अमित शाह ने अपने संबोधन के लिए जैसे ही माइक संभाला, भीड़ जोश में शोर करने लगी। पहले तो वह हाथ हिलाकर शांत होने का इशारा करते रहे, आखिर में डपट भी दिया।
-- -- -- -- -- -
ए सुब्रत...यहां खड़े हो जाओ
गृह मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सांसद और सुब्रत पाठक का परिचय कराते हुए उन्हें फिर से जिताने की अपील की तो सांसद अपनी जगह से उठ कर अभिवादन की मुद्रा में खड़े हो गए। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि ए सुब्रत...यहां खड़े हो जाओ। फिर उनके पूरे संबोधन के दौरान सांसद उनके पास ही खड़े रहे। बीच-बीच में गृहमंत्री सांसद की प्रशंसा करते तो वह मुस्कुराते।
-- -- --
बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान दे देगा
धारा 370 हटाने को सरकार की बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कहते हैं कि कश्मीर में धारा 370 हटी तो इससे यूपी-बिहार वालों को क्या फायदा। भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि क्या आपको यह अच्छा नहीं लगा। भीड़ से समर्थन में आवाज आई तो कहा कि खड़गे जी कन्नौज का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान दे देगा।