{"_id":"60f5bbd18ebc3e736f74e7d1","slug":"emphasis-on-connecting-houses-with-every-house-water-scheme-kannauj-news-knp6412309129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना से मजरों को जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना से मजरों को जोड़ने पर जोर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा करते जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना का सभी मजरों को लाभ दिया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि 163 राजस्व ग्रामों के पेयजल पुनर्गठन के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर लें। इसे जिला पेयजल स्वच्छता समिति के माध्यम से राज्य पेयजल स्वच्छता समिति को भेज दें।
जिला स्तरीय समिति के सदस्यों ने बताया कि जनपद में 153 जगह ग्रामीण पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। करमुल्लापुर में योजना सितंबर माह तक पूरी हो जाएगी। ग्राम पंचायतों की ओर से 139 जगह ग्रामीण पेयजल योजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त 12 अन्य योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जानी हैं। 586 मजरे लाभान्वित करने के लिए 51733 गृह जल संयोजन का लक्ष्य है। पहले की योजनाओं के अंतर्गत 33693 गृह जल संयोजन हो चुके हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घरों को यह सुविधा दी जाए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन की ओर से 163 राजस्व ग्रामों को चुना गया है। 18 गुणवत्ता प्रभावित बस्तियों और 19 पुनर्गठन पेयजल योजनाओं के लिए एस्टीमेट तैयार कर जल्द भेजें। सौ दिन के अभियान के अंतर्गत यूपीपीसीएल की ओर से 575 स्कूलों/ आंगनबाड़ी केंद्रों के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 273 हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप संबंधी काम हुए हैं। जिलाधिकारी ने दो दिन में जल निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदारों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, जिला वानिकी अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम, अवर अभियंता लघु सिंचाई, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक भी मौजूद रहे।