फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   embulens karmachaariyon ne diya 36 ghante ka alteemetam

एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम

Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
embulens karmachaariyon ne diya 36 ghante ka alteemetam
धरना-प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी न होने पर गुरुवार को राजकीय मेडिकल कालेज में धरना-प्रदर्शन किया। 36 घंटे में मांगों पर सुनवाई न होने पर कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जिस कंपनी की तरफ से उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में लगाया गया, वह महा घोटाला कर रही है। उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 36 घंटे बाद सभी कर्मचारी एंबुलेंस का चक्का जाम कर हड़ताल शुरू कर देंगे। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर 2019 को श्रमायुक्त से सात बिंदुओं पर समझौता किया गया था। तब कहा गया था कि उनकी मांगें जल्द मान ली जाएंगी। पांच महीने बाद भी मांगें नहीं मानी गईं। उन्होंने बताया कि समझौते में तय हुआ था कि शासन से निर्धारित न्यूनतम वेतन श्रेणीवार दिया जाएगा। हर छह महीने में महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। जिन श्रमिकों की सेवा समाप्त की गई, उनकी सेवा बहाल की जाएगी। इसके साथ कई और मांगे थीं। इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed