{"_id":"653c0b819ed06f6b670ab997","slug":"elite-people-should-come-forward-for-the-upliftment-of-the-society-jagdish-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4712-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: - समाज के उत्थान के लिए आगे आएं संभ्रांत लोगः जगदीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: - समाज के उत्थान के लिए आगे आएं संभ्रांत लोगः जगदीश
Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। साहू राठौर समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए पांच सितंबर को झांसी से शुरू हुई साहू राठौर जन जाग्रति अधिकार यात्रा का नगर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक जगदीश साहू ने कहा कि राजनीतिक अधिकार और सम्मान के लिए समाज के लोगों को एकजुट होना होगा।
देर रात पहुंची यात्रा ने नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को नगर भ्रमण के लिए निकली यात्रा का निगम मंडी में साहू राठौर समाज के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश राठौर ने समाज के लोगों के साथ स्वागत किया। पश्चिमी बाईपास पहुंचने पर गौ सेवक रंजीत पांडेय, गुड़ मंडी के सामने किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू, अवली गुप्ता, अमित भारतीय, सौरिख तिराहा पर रामतीर्थ राठौर ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा संयोजक जगदीश साहू ने कहा कि समाज के लोगों को अपने पुत्र और पुत्रियों को उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ाना चाहिए। बिना शिक्षा के समाज का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को झांसी से यात्रा का शुभारंभ किया गया था। 48 जिलों का भ्रमण करने के बाद 25 नवंबर को लखनऊ में यात्रा का समापन होगा। उन्होंने समाज के लोगों से समापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान विनोद राठौर, चिंटू, राहुल राठौर, रामबाबू, मोहित समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। नगर भ्रमण के बाद राठौर समाज के लोगों ने काली नदी पुल पर पहुंचकर यात्रा को फर्रुखाबाद के लिए विदा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन साथ रहा।