फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity supply of the entire village was cut off because of defaulters, causing uproar

Kannauj News: बकाएदारों के चक्कर में काट दी पूरे गांव की बिजली, हंगामा

Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of the entire village was cut off because of defaulters, causing uproar
तेराजाकेट। बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ गुरुवार को की गई कार्रवाई पर शुक्रवार को हंगामा हो गया। बिल जमा न करने वालों की वजह से गांव की लाइन ट्रांसफार्मर से काट दी गई। इससे रातभर पूरे गांव में अंधेरा छाया रहा। इस घटना से समय से बिजली बिल अदा करने वाले उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में उपभोक्ता सरायप्रयाग उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिजली काटने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने उपकेंद्र की मशीनें बंद कर दीं और अपने साथ लाए एक लड़के से जबरन बिजली की लाइन को जुड़वा लिया। उधर, उपखंड अधिकारी अनिल राम ने बताया कि भूडा गांव के अधिकांश उपभोक्ता बकायेदार हैं। गुलरिया गांव में लगे मेगा कैंप में भूडा गांव का एक भी उपभोक्ता नहीं पहुंचा। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर से लाइन काटी गई थी।
विज्ञापन

जेई अनिल राम ने कोतवाली में तीन नामजद तथा 15–20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और जबरन बिजली जोड़ने जैसे आरोपों में तहरीर दी है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed