फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity station will open on Golcuan Manpur road

गोलकुआं मानपुर मार्ग पर खुलेगा बिजली थाना

Sun, 24 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity station will open on Golcuan Manpur road
कन्नौज। जिले में बिजली थाना दिसंबर माह से संचालित होगा। भवन संबंधी समस्या का हल निकल आया है। गोलकुआं मानपुर रोड पर किराये का मकान मिला है। भवन की लंबाई चौड़ाई के हिसाब से किराया तय होगा। इसके लिए पत्रावली पीडब्ल्यूडी को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिले में एंटी पावर थेप्स थाने के लिए विभाग लंबे समय से लगा हुआ है। महकमे को न तो सरकारी जमीन मिल रही थी न ही किराये पर भवन। इससे बिजली थाना शुरू नहीं हो पा रहा था। शासन ने थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। भवन की समस्या थी। खासी मशक्कत के बाद गोलकुआं मानपुर मार्ग पर तीन कमरे व एक हाल के अलावा अन्य सभी सुविधाओं वाला भवन मिला है। बिजली थाने के प्रभारी ने भवन देखने के बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र भेजकर इस भवन में थाना संचालित करने की स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित थाने के लिए भवन का किराया निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को पत्र भेजा है। इनसे किराये का आकलन मांगा है। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि भवन का किराया तय हो जाने के बाद एंटी पावर थेप्स थाना स्थापित कर दिया जाएगा। थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा चलाने का कार्य किया जाएगा। एंटी थेप्स थाने की पुलिस छापामार अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed