फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electric power to rural areas will roster

ग्रामीण क्षेत्रों को रोस्टर से मिलेगी बिजली बिजली

Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electric power to rural areas will roster

33 केवीए सब स्टेशन में लगा पांच एमवीए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
पूरी तरह डेड घोषित कर दिया गया है। जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आ जाता तब तक ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों को रोस्टर के हिसाब से बिजली दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों तक बिजली संकट गहराया रहेगा।

सोमवार को कन्नौज से आई टीम ने ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की थी, पर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। इस दौरान 60 गांवों में बिजली गुल रही। मंगलवार को कानपुर से आए बबलू यादव और विनय कुमार ने जेई अवनीश कुमार की देखरेख में क्षतिग्रस्त वीसीबी की मरम्मत की।

इसके साथ ही पांच5 एमवीए ट्रांसफार्मर का ऑयल निकलवाकर ठीक करने का प्रयास किया। पूरे दिन चली कवायद के बाद शाम साढ़े पांच बजे जब आपूर्ति देकर इसे चालू किया गया तो धमाके साथ फ्यूज उड़ गए। अंत में इस ट्रांसफार्मर को डेड घोषित कर दिया गया। जेई ने बताया कि सब स्टेशन में केवल आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर चालू है।

अब इसी से विशुनगढ़, खोजीपुर और कसाबा फीडर को रोस्टर के मुताबिक बिजली दी जाएगी। एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव का कहना है कि दूसरा ट्रांसफार्मर आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। उधर, काफी मशक्कत के बाद कंट्रोल रूम में क्षतिग्रस्त हुई वीसीबी को काम चलाऊ बना लिया गया।

जेई ने बताया इसमें एक फेस डायरेक्ट होने से फाल्ट में ट्र्िपिंग नहीं हो रही थी। इस कमी को मैकेनिकों ने ठीक कर लिया है। उधर, सौरिख सब स्टेशन के लिए मंगलवार को आठ एमवीए का नया ट्रांसफार्मर आ गया है। एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि टेस्टिंग के बाद सब कुछ ओके मिला तो शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed