{"_id":"6532d67ab735943e9e0b0547","slug":"electric-current-ran-through-houses-appliances-blew-up-woman-lost-her-life-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4413-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घरों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके, महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घरों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके, महिला की जान गई
विज्ञापन
तिर्वा। एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरने से घरों में करंट दौड़ गया। कई घरों के उपकरण फुंकने के साथ एक महिला की मौत हो गई और एक झुलस गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के बढ़नपुर वीरहार गांव निवासी रानी (35) पत्नी जीतू शुक्रवार सुबह घर पर खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान ऊपर से निकला एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे घरों हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। गांव के कई घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। रानी करंट की चपेट में आ गईं। परिजन रानी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं गांव की शहनाज पत्नी शकील एमसीबी गिराने पहुंचीं तो करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।