फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   election

38 लापरवाह बीएलओ गिरेगी गाज

Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
election
तिर्वा। मतदाता सत्यापन कार्य में जुटे छिबरामऊ तहसील से संबंधित 38 बीएलओ ने 45 दिनों के बाद भी 100 मतदाताओं का भी सत्यापन नही कर पाए। जिसे देखकर एसडीएम तिर्वा ने लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई के लिए छिबरामऊ एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मतदाताओं का आधार कार्ड से शुरु हुए सत्यापन के लिए तिर्वा विधानसभा में 473 बीएलओ लगाए गए। जिसमें 149 बीएलओ छिबरामऊ तहसील से संबंधित है और तिर्वा तहसील मे 324 बीएलओ कार्यरत है। मतदाता सत्यापन बीएलओ द्वारा मोबाइल एप के जरिए कराया जा रहा है। तीन लाख 59 हजार मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। छिबरामऊ तहसील में 149 बीएलओ में 38 बीएलओ द्वारा सत्यापन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। 38 बीएलओ 45 दिन गुजरने के बाद भी 100 मतदाताओं का भी आधार कार्ड से सत्यापन नही कर पाए। लापरवाही को देखकर एसडीएम तिर्वा जयकरन ने छिबरामऊ एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजकर लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि छिबरामऊ में 38 बीएलओ ने कार्य में लापरवाही बरत रहे है। जिन पर कार्रवाई करने के लिए एसडीएम छिबरामऊ व तहसीलदार को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed