फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elderly and middle-aged man died in road accidents

Kannauj News: सड़क हादसों में बुजुर्ग व अधेड़ की मौत

Mon, 02 Feb 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly and middle-aged man died in road accidents
गुरसहायगंजइंदरगढ़। जिले में रविवार शाम को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक विवाहित पुत्री घायल हो गई। इन हादसों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं।
विज्ञापन


कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के निवासी अशोक बाथम (45) देर शाम सात बजे सड़क पार कर किराना दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। तभी तालग्राम क्षेत्र के रोहली गांव निवासी मिथुन ठाकुर की बाइक अनियंत्रित होकर अशोक बाथम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अशोक बाथम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी मंजू, पुत्र साहिल, पुत्री शीतल और पुत्र सुमित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियानी गांव निवासी रामप्रकाश (60) इटावा के कबूली गांव स्थित विवाहित पुत्री प्रियंका (27) की ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के पास वे सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। इस हादसे में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुत्री घायल हो गई। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed