फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elder attacked younger brother with an ax

Kannauj News: बड़े ने छोटे भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elder attacked younger brother with an ax
तालग्राम। थाना क्षेत्र के मायापुर्वा गांव में मां को गाली दे रहे बड़े भाई को मना किया तो छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीचबचाव कर रही पत्नी, मां और दिव्यांग भाई को भी चोट आई है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मायापुर्वा निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि वह माता-पिता और दिव्यांग भाई के साथ रहता है। बड़ा भाई भगत सिंह अलग रहा है। वह शराब का लती है। सोमवार देर शाम साढ़े आठ बजे घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान बड़ा भाई मां से गालीगलौज करने लगा। उसने जब मना किया तो भाभी शीतला देवी, भतीजी सोनी ने लाठी-डंडों और भाई भगत सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी ममता, मां मुन्नी देवी को भी पीटा। दिव्यांग भाई महिपाल ने जब ललकारा तो उसके भी ईंट मार दी। घायल कप्तान सिंह और ममता को सीएचसी भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed