{"_id":"607dd0018ebc3e82aa0eb74e","slug":"eksapresave-par-kaar-palatee-prophesar-kee-maut-do-gambheer-kannauj-news-knp6243832116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, प्रोफेसर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, प्रोफेसर की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मौत हो गई। रिटायर्ड डिप्टी एसपी और एक अन्य गंभीर घायल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के सत्यार्थी धाम आदित्य नगर निवासी प्रशांत चौधरी (38) लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। वह मतदान के लिए अपने चाचा रिटायर्ड एसपी मुरारीलाल चौधरी व महेश नारायण तिवारी के साथ पैतृक गांव इटावा जनपद के इकदिल थाने के बड़ाखेड़ा में कार से आए थे। मतदान करने के बाद तीनों लोग कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ जा रहे थे। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में 185 किलोमीटर पर टायर फटने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुुंचाया। डॉक्टरों ने प्रशांत चौधरी को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती कर लिया गया। बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया।