{"_id":"5defdfff8ebc3e87a7627bc6","slug":"eksapres-ve-par-rest-eriya-mein-hee-khade-honge-vaahan-kannauj-news-knp5313843148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट एरिया में ही खड़े होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट एरिया में ही खड़े होंगे वाहन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कोहरे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को हादसे से बचाने के लिए यूपीडा ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत रेस्ट एरिया के अलावा कहीं भी वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए यूपीडा ने कमर कसी है। अब चालक वाहनों को एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा नहीं कर सकेंगे। इन्हें रेस्ट एरिया में खड़ा किया जा सकेगा। कोहरे में दृश्यता कम होने पर चालकों को सड़क किनारे खड़े वाहन दिख नहीं पाते हैं। इससे हादसा हो जाता था।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी अलख नारायण पांडेय ने बताया कि कभी-कभी चालक वाहनों को एक्सप्रेस-वे के ऊपर खड़ा कर विश्राम करने लगते हैं। एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मियों को ऐसे वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कि कोई हादसा न हो। अगर एक्सप्रेस-वे पर कोई वाहन खराब हो जाता है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा।