{"_id":"5e31c9028ebc3e99eb218081","slug":"eight-pesticide-shops-suspended-samples-from-14-shops-kannauj-news-knp5412977106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक की आठ दुकानें निलंबित, 14 दुकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक की आठ दुकानें निलंबित, 14 दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन
कन्नौज। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कृषि विभाग के अफसरों ने कीटनाशक की आठ दुकानों पर छापा मारा। आठ दुकानदार दुकानों में ताला डालकर भाग गए। अफसरों ने दुकानें बंद मिलने पर इन्हें निलंबित कर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। 14 दुकानों से नमूने लेकर लखनऊ लैब भेजा गया है। नमूना फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने जिले के अफसरों को पत्र भेजकर कीटनाशक दुकानों पर छापा मारने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इसके लिए छह सदस्यीय टीम गठित की। इसमें डीडी कृषि डॉ. आरएन सिंह व जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ व सहायक निबंधक सहकारिता राम निवास वर्मा को छापामारी की जिम्मेदारी दी गई। अफसरों ने तीनों तहसीलों में 23 कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार कार्रवाई के डर से दुकानों को बंद कर भाग गए।
अफसरों को छापामार कार्रवाई के दौरान आठ दुकानें बंद मिलीं। इनमें ठठिया रोड स्थित मिश्रीलाल, यहीं के रामधार, सीपी फर्टिलाइजर्स, बालाजी एग्री क्लीनिक बहादुरपुर, छिबरामऊ के तालग्राम मोड़ स्थित राघव खाद बीज एजेंसी, दुबे जी खाद भंडार, बहबलपुर के कटियार बीज भंडार व एग्री जक्शन की दुकान को निलंबित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीनों तहसीलों में गड़बड़ी की आशंका पर 14 दुकानों से नमूने लिए गए। इन्हें लखनऊ लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है। नमूने फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि निलंबित की गईं दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नमूने फेल होने पर अन्य दुकानों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।