{"_id":"614390858ebc3e608868e662","slug":"eight-dengue-positive-turned-out-to-be-in-district-hospital-kannauj-news-knp6526080106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आठ डेंगू पॉजिटिव निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आठ डेंगू पॉजिटिव निकले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में तेज बारिश की वजह से गुरुवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम रही। करीब दो सौ लोगों ने ओपीडी में डॉक्टर से दवा लेने के लिए पंजीकरण कराया।
70 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। 25 मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई। रैपिड किट में आठ डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शेखाना मोहल्ले में, पैंदाबाद, जसौली, काजीटोला, काजीपुरा, आकिलपुर, आखिन और मल्हौसी गांव में एक-एक पॉजिटिव हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल के मेडिकल वार्ड, अतिरिक्त डेंगू वार्ड व इमरजेंसी वार्ड फुल हो चुके हैं। 40 से ज्यादा बेड फुल हैं। जिला अस्पताल में अब तक 114 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।