फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   een chikitsa karmachaariyon samet 15 aur pojitiv

तीन चिकित्सा कर्मचारियों समेत 15 और पॉजिटिव

Fri, 28 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
een chikitsa karmachaariyon samet 15 aur pojitiv
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों का सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को 15 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमितों की संख्या 1614 हो गई है। इलाज के बाद 1359 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 245 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें कोविड अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कालेज में एक चिकित्सा कर्मचारी, तिर्वा सीएचसी में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, विनोद दीक्षित चिकित्सालय में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिला एवं सत्र न्यायालय कालोनी में 54 वर्षीय शख्स और परिवार का किशोर संक्रमित पाया गया। कलक्ट्रेट कालोनी में भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तालग्राम में तीन, सौरिख में एक, उमर्दा में दो, छिबरामऊ में एक और जलालाबाद में छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कन्नौज में दो अन्य लोग भी संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed