{"_id":"62b4aa3847ba971a672e38c1","slug":"education-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7039374151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा ़
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद के नौ केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। 25 जून से अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। छह जुलाई को दो पालियों में 3550 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को होगी। इसके लिए राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर की प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान को डिप्टी नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर दो-दो आर्ब्जवर तैनात होंगे। साथ ही एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए जाएंगे। बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
इन कॉलेजों में होंगी परीक्षाएं
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कन्नौज सदर व तिर्वा तहसील क्षेत्र में ही केंद्र बनाए गए हैं। छिबरामऊ को इससे दूर रखा गया है। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के मुताबिक जिला मुख्यालय व उसके पास ही परीक्षा केंद्र बनाने का फरमान है। इस वजह से शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर, केके इंटर कॉलेज, एसबीएस इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुशीला देवी बालिका इंटर कॉलेज और मुस्लिम मोहम्मदिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तिर्वा में डीएन इंटर कॉलेज और किसान इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।